BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

गोरखपुर में लगातार आठवें दिन ठंड का सितम जारी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-गोरखपुर में लगातार आठवें दिन शनिवार को भी ठंड का सितम जारी रहा। वहीं शुक्रवार की दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूरज की किरणें, कोहरे को भेदकर जमीन तक पहुंचीं तो जरूर लेकिन पहाड़ों से चल रही सर्द पछुआ हवाओं की वजह से धूप से गरमाहट गायब रही।

लगातार पांचवा दिन सीवियर कोल्ड-डे के दायरे में रहा। अधिकतम पारा तो ऊपर चढ़ा लेकिन न्यूनतम पारा नीचे की तरफ खिसकने लगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी दो दिन दिनों तक और दिन व रात में एक बराबर ठंड का एहसास होगा।

पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर दो से तीन दिन में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते वहां बारिश होगी। इसका असर यह होगा कि पश्चिमी हवाएं तेज गति से गोरखपुर समेत पूर्वांचल तक पहुंचेंगी, जिससे कोहरा छंटेगा और धूप धरती तक पहुंचेगी। धूप निकलने से दिन का पारा चढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिससे शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी।  

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार को यह 11.6 था। वहीं, न्यूनतम तापमान के गिरने का सिलसिला शुक्रवार को भी नहीं थमा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री था जो शुक्रवार को घटकर 7.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो  औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

ऐसे गिरा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

 तिथि              तापमान

 02 जनवरी    11.4

03 जनवरी    10.6

04 जनवरी    10.6

05 जनवरी    09.6

06 जनवरी    07.9